शिवपुरी।
कोरोना की रिपोर्ट में जिला कृषि कार्यालय की एक महिला कर्मचारी पॉजिटिव आ गई। इसके चलते सोमवार को कार्यालय नहीं खुल सका। मंगलवार को भी बंद रखा जाएगा। यह महिला एक दिन पहले पॉजिटिव आई थी लेकिन रविवार था। इसके चलते सोमवार को कार्यालय बंद रखा गया। कार्यालय के 8 कर्मचारियों के सेंपल भी कराए गए हैं। कुल मिलाकर कोरोना अब सरकारी गलियारों में भी पकड़ बनाए हुए हैं। जिले के दोनो आला अधिकारियों के बाद कृषि विभाग में कोरोना ने दस्तक दी है। पुलिस महकमा, स्वास्थ्य महकमा, जनपद, जिला पंचायत, महिला बाल विकास, न्यायालय, बैंक पहले ही निशाने पर आ चुकी हैं।
शहर में एक्सिस बैंक का 1 कर्मचारी पॉजिटिव निकल आया है। बैंक को सैनिटाइज किया गया। वहीं मध्यांचल बैंक के एक अधिकारी की बेटी पॉजिटिव मिली है, जबकि पहले से निशाने पर चल रहे आबकारी विभाग में 1 और कर्मचारी सोमवार को पॉजिटिव आया है।
0 टिप्पणियाँ