Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
भोपाल समाचार
प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में निर्माण के कार्य समय पर पूरे हों
प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में निर्माण के कार्य समय पर पूरे हों
शनिवार, सितंबर 05, 2020
आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने संभाग स्तरीय बैठक में की समीक्षा
आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आदिवासी क्षेत्रों में चल रहे विकास के कार्य नियत समय में पूरे किये जायें। उन्होंने उन निर्माण एजेन्सियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही किये जाने के लिये कहा, जो निर्माण कार्यों को पूरा करने में लापरवाही बरत रहे है। आदिम जाति कल्याण मंत्री ने विभाग की बस्ती विकास योजना में सामुदायिक भवन एवं शालाओं में अतिरिक्त कक्षो केनिर्माण कार्य प्राथमिकता से लिये जाने की बात कहीं। आदिम जाति कल्याण मंत्री आज बेबिनार के माध्यम से उमरिया से भोपाल, नर्मदापुरम् और सागर संभाग के विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। बैठक में वनाधिकार, पट्टों के वितरण की भी समीक्षा की गयी।
बैठक में मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही विभाग के छात्रावास एवं आश्रम शालाओं का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। विभागीय अधिकारी अपने जिलों में सजगता के साथ इसकी तैयारी प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि विभाग के अनेक भवन कोविड-19 के लिये अधिग्रहित किये गये है। उन भवनों के उपयोग के पूर्व भवन और सामग्री को सेनेटाइज किया जाएं। मंत्री सुश्री मीना सिंह ने आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों को दूरदर्शन और आकाशवाणी, ऑनलाइन और अन्य डिजिटल मॉड्यूल के माध्यम से कराई जा रही अध्ययन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं आवासीय सहायता की राशि बैंक खातों में बगैर विलंब के ट्रान्सफर किये जाने के भी निर्देश दिए।
वनाधिकार पट्टों की समीक्षा
आदिम जाति कल्याण मंत्री ने कहा कि वनवासी सही मायनो में जल, जंगल और पर्यावरण के संरक्षक होते है। राज्य सरकार ने वनाधिकार अधिनियम में पूर्व में निरस्त वन भूमि के पट्टों की पुन: समीक्षा किये जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी 15 सितम्बर तक पूर्व में काबिज वनवासियों को उनकी भूमि के पट्टे परीक्षण के बाद मान्य कराने में प्रभावी कार्यवाही करें। बैठक में बताया गया कि भोपाल संभाग में 9 हजार 200 निरस्त दावों में से 1592 दावों को परीक्षण के बाद मान्य किया गया है। नर्मदापुरम् संभाग में 8 हजार 300 दावों मे से 656 दावें मान्य किये गये है। सागर संभाग में 16 हजार 800 दावों में से 2380 दावें जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा मान्य किये गये है।
दावों का डिजिटाइजेशन हों
प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण श्रीमती पल्लवी गोविल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्व में निरस्त दावों का डिजिटाइजेशन का कार्य जल्द पूरा किया जाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दावें के लिये 50 रूपये की राशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निरस्त वन भूमि पट्टों में दो बुजुर्गों की गवाही को आधार मानकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। प्रमुख सचिव ने पोस्ट मैट्रिक और आवासीय सहायता की पूर्व के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त के। प्रमुख सचिव श्रीमती गोविल ने विभागीय छात्रावासों में प्रवेश के नये नियमों के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि पात्रता में सामाजिक एकीकरण और छात्रावासों की स्वीकृत सीटों पर शत् प्रतिशत प्रवेश हों। इसके लिये आदिवासी छात्रावासों में 70 प्रतिशत आदिवासी और अन्य 30 प्रतिशत सीटों पर अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, घुम्मकड़, अर्द्धघुम्मकड़ वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।
आदिवासी क्षेत्रो में चैम्पियन स्कूल और स्मार्ट क्लास
आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री बी. चंद्रशेखर ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की 10 हजार चैम्पियन स्कूल में 3 हजार स्कूल आदिवासी क्षेत्रों के शामिल किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि विभाग के 860 हायर सेकण्डरी स्कूल में प्रति स्कूल में एक क्लास को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में कार्पोरेट रिस्पॉन्सिब्लिटी फण्ड (सी.एस.आर.) की मदद ली जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
शुक्रवार, जून 26, 2026
Shivpuri News : इंसानियत शर्मसार; विवाहिता का गला दबाने का प्रयास, ढाई साल के मासूम को जमीन पर फेंका
रविवार, जून 21, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ