शिवपुरी।
जिला मुख्यालय से लगभग 100 किमी दूर खनियांधाना कस्बे में बीती रात बस स्टैंड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में अज्ञात लुटेरों ने विस्फोट कर लूटने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए। हालांकि विस्फोट से एटीएम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलने पर तहसीलदार दीपक शुक्ला ने अपने चौकीदार को घटना स्थल पर भेजा तो उसे देखकर मौके पर मौजूद लुटेरे भाग निकले। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लुटेरे भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक कैमरे में महिला बैठी हुई दिख रही है।
बीती रात लगभग 1 बजे कुछ शातिर बदमाशों ने तहसीलदार क्वाटर के पीछे लगे एटीएम पर लूटने के उद्देश्य से ब्लास्ट किया। ब्लास्ट एक के बाद एक दो हुए ब्लास्ट की आवाज सुनकर तहसीलदार दीपक शुक्ला ने अपने चौकीदार को घटनास्थल पर भेजकर जानकारी देने के लिए कहा। चौकीदार जब मौके पर पहुंचा तो एटीएम के पास मौजूद लुटेरे भाग निकले। इसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से पुलिस को दी। घटनास्थल पर एएसआई अरविंद अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहां देसी बम व उसको चलाने के लिए कार तथा चेहरा छुपाने के लिए मास्क भी पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने तहसीलदार व चौकीदार द्वारा बताए गए स्थान के आस-पास लुटेरों को ढूंढ़ने का प्रयास किया गया।
कैमरे भागते हुए दिखे बदमाश
एटीएम लूटने में जब बदमाश सफल नहीं हुए तो वहां से भाग निकले। वहीं जब पुलिस की ओर से कैमरे चेक किए गए तो बदमाश वहां से भागते हुए दिखाई दिए। समाचार लिखे जाने तक एटीएम लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।

0 टिप्पणियाँ