Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
कोविड से लड़ाई में जीवन और आजीविका दोनों की सुरक्षा जरूरी
कोविड से लड़ाई में जीवन और आजीविका दोनों की सुरक्षा जरूरी
मंगलवार, सितंबर 01, 2020
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित किया
संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन में योग और शिक्षा भवन का शिलान्यास सम्पन्न
राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि कोविड-19 की लड़ाई में जीवन और आजीविका दोनों की सुरक्षा पर ध्यान देना जरुरी है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया है कि अपने सपनो को पूरा करने के प्रयासों में वे निरंतर जुटे रहें। सफलता निश्चित है। हमारे इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण मौजूद है जब बड़े संकटो, चुनौतियों के बाद सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय पुनर्निमाण का कार्य नई उर्जा के साथ सफलता पूर्वक हुआ है। श्रीमती पटेल आज लखनऊ राजभवन से ऑनलाइन महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के योगेश्वर श्रीकृष्ण योग भवन एवं आचार्य सांदीपनि शिक्षा भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं।
राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने आव्हान किया है कि एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा। यह तय करना होगा कि साधारण से काम नहीं चलेगा। सर्व श्रेष्ठ उत्पादन, सर्वश्रेष्ठ श्रम और सर्वश्रेष्ठ शासन को लक्ष्य बनायें। उन्होंने कहा कि देश और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है। ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ से, गुणवत्ता युक्त नई शिक्षा व्यवस्था विकसित होगी जो भविष्य में आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदलकर नए भारत का मार्ग प्रशस्त करेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक दूरदर्शी और दूरगामी नीति है। सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षा में समावेशन, नवाचार और संस्थान संस्कृति की मजबूती के प्रयास जरुरी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नवीन शिक्षा नीति के अनुसार संस्कृत भाषा तथा साहित्य के विस्तार की आधुनिक सन्दर्भो में व्यापक कार्ययोजना तैयार करें। छात्रों में आत्मनिर्भरता का गुण विकसित करने के लिए सभी पाठ्यक्रमों के सैद्धान्तिक अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ उसके प्रायोगिक अध्ययन पर भी बल दिया जाये। संस्कृत शिक्षा के प्रमुख उद्देश्यों में से एक सुयोग्य नागरिक का निर्माण है। श्रेष्ठ शिक्षक निर्माण के लिए विश्वविद्यालय में मूल्यपरक शिक्षा का समावेश कर, शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर भारत की प्रतिज्ञा करें। यह तय करें कि आयात को कम से कम करने की दिशा में योगदान करेगें। लघु उद्योगों को सशक्त बनाने लोकल के लिए वोकल बनेगें। अधिक से अधिक नवाचार करेंगे। युवाओं, महिलाओं आदिवासियों दलितों, दिव्यांगों गरीब और पिछड़े व्यक्तियों और क्षेत्रों सभी को सशक्त बनाने के लिए मन, वचन और कर्म से कार्य करने के प्रण के साथ प्रयास करेंगे। उन्होंने लॉकडाउन काल की विषम परिस्थिति को अवसर के रूप में बदलने में विश्वविद्यालय के सकारात्मक प्रयासों की सराहना की।
उच्च शिक्षामंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए। विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के क्रम में चिन्हित कर प्रस्तुत किया जाए। नैक और यू.जी.सी. की मान्यता के लिए आवश्यकताओं को शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रयासों में योग की महत्ता को और अधिक मजबूती मिली है। इस अवसर पर योग भवन निर्माण का प्रयास समयोचित पहल है। विश्वविद्यालय प्रबंधन को हार्दिक बधाई।
कुलपति डॉ.पकंज जानी ने बताया कि विश्वविद्यालय के वित्तीय स्त्रोतों से भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन निर्माण का कार्य मंडी बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। भवन निर्माण की लागत 60 लाख रूपए अनुमानित है। इस अवसर पर उन्होंने विधि विधान से भूमिपूजन कार्य को सम्पन्न किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ