Music

BRACKING

Loading...

यशोधरा राजे के प्रयासों से शिवपुरी में हुई ऑक्सीजन की व्यवस्था, कोरोना मरीजों के लिए बनी जीवनदायनी

Sports minister of Madhya Pradesh Yashodhara Raje left party meeting  angrily in Bhopal - स्‍टेज पर नहीं थी मां की फोटो तो बीजेपी नेताओं पर  भड़कीं यशोधरा राजे सिंधिया, बैठक छोड़ चली




इसी के चलते बीते दिन ऑक्सीजन सिलेण्डर का स्टॉक समाप्त हो गया था और केवल वहीं सिलेण्डर चालू थे जो मरीजों के लिए लगे हुए थे। इस स्थिति में यदि तत्काल ग्वालियर से ऑक्सीजन सिलेण्डरों की आपूर्ति नहीं होती तो मरीजों की जान जाने का गंभीर खतरा पैदा हो गया था। सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे ने समस्त औपचारिकता पूर्ण करके वाहन दिन में ही ग्वालियर सिलेण्डर लेने हेतु पहुंचा दिया था, परन्तु वहां पर सिलेण्डर प्रदाय नहीं किए जा रहे थे।


खबर यह भी है कि शिवपुरी के संवेदनशील कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के संज्ञान में भी तत्समय यह मामला आया और उन्होंने भी इस मामले को लेकर यशोधरा राजे सिंधिया से चर्चा की। मामले की गंभीरता समझकर यशोधरा राजे सिंधिया तत्काल सक्रिय हुई और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पीएस सुलेमान, कमिश्नर ग्वालियर एवं कलेक्टर शिवपुरी से मामले को लेकर लगातार बात की और रात में ही क्रङ्कक्रस्ष्टष्ठ ट्रस्ट के माध्यम से ग्वालियर में ऑक्सीजन सिलेण्डर की फैक्ट्री खुलवाकर न केवल 68 सिलेण्डर रिफिल करवाए बल्कि उन्हें तत्काल सुरक्षा में शिवपुरी जिला चिकित्सालय में रातौ-रात पहुंचा भी दिया।


शीघ्र स्थापित होगा ऑक्सीजन टेंक: यशोधरा राजे सिंधिया

शिवपुरी की जागरूक विधायक और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय में शीघ्र ही लिक्टि ऑक्सीजन टेंक की स्थापना की जावेगी और उक्त कार्य 15 सितम्बर तक मेरे द्वारा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे न केवल कोविड मरीजों को निर्वाद ऑक्सीजन की बराबर पूर्ति होती रहेगी बल्कि ऑक्सीजन का स्टॉक भी बना रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ