Music

BRACKING

Loading...

जबलपुर में मेट्रोमोनियल साइट के लंदन वाले डॉक्टर साहब गिरफ्तार


जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में साइबर सेल ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो मराठी लड़कियों से मेट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती करता था। फिर उन्हें लंदन की डिग्री और अंग्रेजी झाड़ कर अपने झांसे में लेता था। उसके बाद उनसे मोटी रकम ऐंठ कर दूर हो जाता था। लॉकडाउन में बेरोजगार होने के बाद एक व्यक्ति ने अपने खुराफाती दिमाग से दर्जनों महिलाओं को चूना लगाया है। 
जबलपुर की युवती की शिकायत पर जबलपुर साइबर सेल ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक खुद को मेट्रोमोनियल साइट लंदन में सर्जन बताया था। साइबर सेल के अनुसार वह ज्यादातार मराठी युवतियों को टारगेट करता था। मेट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद वह उनसे शादी की बात करता था। बातचीत और अंग्रेजी की वजह से लोगों को यकीन हो जाता था कि वह एनआरआई है और जरूरत के नाम पर रुपयों की ठगी कर लेता था।
फर्राटेदार अंग्रेजी और खुद को एनआरआई डॉक्टर बताकर युवतियों को शादी के झांसे में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले ठग को स्टेट सायबर सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने जबलपुर की एक युवती से 1.92 लाख रुपए जीवन साथी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ऐंठ लिए। उसने युवती से खुद का परिचय इस्तांबुल तुर्की के डॉक्टर के रूप में दिया था। 27 अगस्त को युवती ने मामले में शिकायत की थी। आरोपी ने देश भर में कई युवतियों को अलग-अलग नाम और प्रोफाइल से ठगा है।


फर्राटेदार अंग्रेजी, मराठी और हिन्दी बोलता है। खुद की शादी के लिए उसने मैरिज ब्यूरो साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। उसने विभिन्न मैरिज ब्यूरो पर अलग-अलग नाम, फोटो, देश के नाम से प्रोफाइल बना कर युवतियों को शादी के झांसे में फंसाकर पैसे ऐंठता था। जबलपुर की युवती को उसने झांसे में फंसाने के लिए उसने खुद को महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस नासिक से ग्रेजुएट बताया था। लंदन में सर्जन के कार्य का अनुभव होने के साथ ही हर वर्ष डेढ़ लाख डॉलर की आमदनी बताई थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ