Music

BRACKING

Loading...

श्री सन्नी दुबे बने अतिवृष्टि बाढ़ पीड़ित सहायता निगरानी समिति जैजैपुर विकासखण्ड प्रभारी

 

जिला कांग्रेस कमेटी ने बनाया बाढ़ पीड़ितों के हित में "अतिवृष्टि बाढ़ पीड़ित सहायता निगरानी समिति"

(जिले के सभी 9 विकासखंडों में बनाए गए समिति के सदस्य)

बिर्रा-विगत दिनों हुए 18 घंटे की लगातार बारिश के बाद जिले की छोटी बड़ी सभी नदी नालों मे आये उफान के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगो सहित, अतिवृष्टी से मैदानी क्षेत्र में मकान,पशु, सामान व अन्य हानि से परेशान पीड़ित परिवारों तक उन्हे सहायता पहुंचाने का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर द्वारा संकल्प के साथ प्रयास किया जा रहा है। इस संकट की घड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर- चाम्पा के अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर द्वारा प्रभावित ग्राम व नगर का सघन दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरिक्षण कर किसानों और गरीबों के बीच उनकी समस्या से रुबरु हुए,साथ ही शीघ्र सहायता देने की बात कही थी। दौरे में मिलने वाले प्रभावितों की सम्पूर्ण जानकारी जिला कलेक्टर को भी दी गई है,साथ ही सहयोग करने का आग्रह भी किया गया है। इसी कड़ी में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शासन व प्रशासन के नियमानुसार उन्हें मुआवजा दिलाने की दिशा मे सार्थक पहल करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से "अतिवृष्टी बाढ़ पीडित सहायता निगरानी समिति" का तत्काल प्रभाव से गठन किया गया है। जो समिति शासन प्रशासन और पीड़ित जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेगी। जिसमे समिति के सदस्यों की नियुक्ति की गई है जिनमें विकासखंड जैजैपुर के श्री सन्नी दुबे,समिति के सदस्य बनाये गए है। नियुक्त सदस्यों से सम्बंधित क्षेत्रों का दौरा कर अतिवृष्टि बाढ़ से प्रभावित लोगो, उनके मकान, पशु, सामान के नुकसान की सूची बनाकर तहसीलदार से संपर्क कर उन्हे नियमत: सहायता प्रदान कराने में मदद करने एवं इसकी विस्तृत जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अनिवार्य रुप से जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है। बिर्रा गांव की गर्व की बात यह है कि श्री सन्नी दुबे की मेहनत और लगन और कठिन परिश्रम को देखते हुए शिर्ष कांग्रेस पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताया और *जैजैपुर विकखण्ड बाढ़ समिति का अध्यक्ष बनाया गया है* जो बाढ़ पीड़ित के समस्या को सरकारी कर्मचारी और मुख्यमंत्री तक पहुचायेंगे। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में श्री सन्नी दुबे को बड़ी जिमेदारी मिल सकती है। किसान और जनता के हित के लिए हमेशा साथ खड़े होना।उनके मुद्दों को उठाने में और उनका काम करने में वो हमेशा तत्पर रहते हैं! इस बड़ी जिम्मेदारी को मिलने पर बिर्रा क्षेत्र की जनता में हर्ष हैं!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ