Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
shivpuri
भाजपा में दो फाड: नरेन्द्र सिंह तोमर के कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए सिंधियानिष्ठ कार्यकर्ता
भाजपा में दो फाड: नरेन्द्र सिंह तोमर के कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए सिंधियानिष्ठ कार्यकर्ता
रविवार, सितंबर 06, 2020
शिवपुरी।
करैरा और पोहरी विधानसभा उपचुनाव में सिंधिया समर्थकों और भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा शिवपुरी आए। लेकिन टूरिस्ट विलेज मेें बुलाई गई बैठक में इक्का दुक्का सिंधिया समर्थकों के अलावा कोई सिंधिया समर्थक नजर नहीं आया।
जबकि बैठक में केन्द्रीय मंंत्री तोमर और प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पोहरी और विधानसभा क्षेत्र में जीत के लिए जुट जाने का आव्हान किया तथा सिंधिया समर्थकों के साथ समन्वय और सामंजस्य बनाने को कहा।
दोनों नेताओं ने कहा कि सिंधिया और उनके समर्थकों के भाजपा में आने के बाद पूरी पार्टी एकजुट है और कार्यकर्ता-कार्यकर्ता में कोई भेद नहीं है। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इन महत्वपूर्ण वचनों को सुनने के लिए बैठक में सिंधिया समर्थकों की अनुपस्थिति पार्टी की आंतरिक गुटबाजी इंगित कर गई।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद बीडी शर्मा पहली बार शिवपुरी आए और स्पष्ट साफ था कि शिवपुरी जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए व्यूह रचना तैयार करना। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस से इस्तीफा देकर आने वाले सिंधिया समर्थक हैं। इसके लिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों के बीच समन्वय बनाया जाए।
इस हेतु प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी साथ आए। लेकिन पार्टी के इन वरिष्ठ नेताओं की भावनाओं को स्थानीय स्तर पर किसी ने भी नहीं समझा। भाजपा के जिला संगठन को चाहिए था कि एकता सूत्र के लिए वह दौरे से पूर्व सिंधिया समर्थकों से सलाह मशवरा करें और उन्हें विधिवत रूप से बैठक में आमंत्रित करें। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
जिसका परिणाम यह हुआ कि जिस मकसद के लिए वरिष्ठ नेतागण शिवपुरी आए थे। उसकी भूमिका को विफल करने में स्थानीय स्तर पर ही प्रयास हुए। टूरिस्ट विलेज में शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में वरिष्ठ सिंधिया समर्थक नेतागण नजर नहीं आए।
वरिष्ठ नेताओं के स्वागत कार्यक्रमों से भी सिंधिया समर्थकों ने दूरी बनाए रखी और इनके स्वागत में न तो कहीं बैनर न पोस्टर न होडिंग लगे और न ही टूरिस्ट विलेज से पीएस होटल तक आगमन में किसी भी सिंधिया समर्थक ने नरेंद्र सिंह तोमर तथा बीडी शर्मा का स्वागत नहीं किया। यहां तक कि टूरिस्ट विलेज पर पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी भी नहीं दिखे।
प्रदेश सरकार ने शिवपुरी जिले में सिंधिया समर्थक सुरेश राठखेड़ा को राज्यमंत्री बनाया है। लेकिन स्वागत कार्यक्रमों से उनकी दूरी भी चर्चा में रही। पीएस होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में अवश्य सिंधिया समर्थक दिखे। इनमें पोहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राठखेड़ा भी थे।
इनके अलावा हरवीर सिंह रघुवंशी, राकेश गुप्ता, मुकेश जैन, केशव सिंह तोमर, रविंद्र शिवहरे आदि नेतागण भी थे। लेकिन उनकी भूमिका महज तमाशबीन की रही और भाजपा संगठन ने उन्हें महत्व दिया हो ऐसा कहीं से कहीं तक नजर नहीं आया। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने साफ-साफ कहा कि भाजपा के लिए पोहरी और करैरा की विधानसभा चुनाव प्रतिष्ठापूर्ण हैं। कल तक हम जिनसे लड़ते थे आज वह हमारे साथ हैं। लेकिन वह कड़वाहट नजर नहीं आना चाहिए और चुनाव में जीतने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को जुट जाना चाहिए।
इनका कहना है-
केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के शिवपुरी दौरे के कार्यक्रम के बारे में पार्टी के जिला संगठन द्वारा हमें कोई सूचना नहीं दी गई। हालाकि इस संबंध में हमें कोई शिकायत नहीं है। लेकिन हमने कोलारस और बदरवास में उनका स्वागत किया है। शिवपुरी में स्वागत क्यों नहीं हुआ यह शिवपुरी वाले जाने। मैं विजय शर्मा और भैया साहब लोधी करैरा के प्रभारी बनाए गए हैं और हम करैरा दोनों वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।
बैजनाथ सिंह यादव, सिंधिया समर्थक भाजपाई (पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष)
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
शुक्रवार, जून 26, 2026
Shivpuri News : इंसानियत शर्मसार; विवाहिता का गला दबाने का प्रयास, ढाई साल के मासूम को जमीन पर फेंका
रविवार, जून 21, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ