बिर्रा-बम्हनीडीह ब्लॉक का सबसे बड़े ग्राम पंचायत बिर्रा श्री बम बोले राम लीलामण्डली में एकदिवसीय दशहरा महोत्सव का आयोजन रखा गया है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति वीरता और शौर्य की उपासक है। व्यक्ति और समाज में वीरता का भाव प्रकट हो, इसलिए विजयादशमी का विशेष महत्व है। विजयादशमी अर्थात विजयपर्व, आसुरी शक्ति और सभ्यता पर दैवी संस्कृति की विजय का दिन। हमारे इतिहास में इसे रावण पर राम की विजय के पर्व के रूप में मान्यता है। भारत का जन-जन आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात रावण पर राम की विजय को ही विजयपर्व मानता है। यह शायद इसलिए कि अन्य विजय सत्ता के युद्ध हैं। इनका लक्ष्य एक को हराकर अन्य की सत्ता को प्रतिस्थापित करना है। उनमें प्रतिशोध का भाव तो है ही,सत्ता का राजसिक अहंकार भी है, जबकि राम की विजय सत्य और नैतिकता के लिए कृत संघर्ष की विजय गाथा है। राम त्रिलोक विजयी रावण की उन्मत्त, अत्याचारी और लोलुप राजसत्ता को अत्यंत साधारण जीवों के बल पर चुनौती देते हैं। सादगी, शुचिता, मर्यादा और नैतिकता के बल पर आसुरी यांत्रिक सभ्यता पर विजय अर्जित करते हैं। इस भब्य कार्यक्रम को लेकर मुकेश कश्यप,नीरज,शुभम पांडेय,नारायण केंवट,कार्तिक कश्यप,लक्की,सोन्तु,पप्पू वैष्णव,महेश केंवट,मन्ना,सोंटू,मुकेश देवांगन सहित मुहल्ले को लोग जुटे हुए हैं
0 टिप्पणियाँ