Music

BRACKING

Loading...

ब्राह्मण समाज ने पुलिस अधीक्षक को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 


शिवपुरी।

दतिया-  जिले के भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में एफआईआर करने तथा राजस्थान के करौली जिला में ब्राह्मण पुजारी को जिंदा जलाने वाले आरोपियों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ने पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि भारतीय समाज एवं संविधान में समानता एवं सम्मान का अधिकार स्पष्ट है। राष्ट् निर्माण में ब्राह्मणों का अतुलनीय योगदा रहा है। फिर भी ब्राह्मण उपेक्षित हैं। भांडेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया द्वारा आमसभा को संबोधित करते ब्राह्मण समाज की माताओं और बहनों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे समस्त मातृ शक्ति का अपमान हुआ है। जिससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। आपत्तिजनक टिप्पणी पर ब्राह्मण ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह फूल सिंह बरैया के चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करे। उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। इसके साथ ही राजस्थान के करौली जिला में पुजारी पंडित बाबूलाल वैष्णव को जिंदा जलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर मृत्युदंड दिया जाए। सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा बमरा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी सैमरी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की शहर अध्यक्ष शोभा शर्मा, युवा मोर्चा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष धर्मेन्द् भारद्वाज डेंडरी व महिला मोर्चा ब्राह्मण महासभा की जिला महासचिव एकता शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ