Music

BRACKING

Loading...

आबकारी विभाग की कार्यवाई से नकली शराब बनाने के कारखाना से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद


 करैरा।  

पिछले कई सालों से करैरा के ग्राम टीला में नकली शराब बनाने का कारोबार पुलिस और आबकारी विभाग की नाक के नीचे बिना किसी रोक टोक के नकली शराब बनाने अवैध धंधा चल रहा था। रविवार को शिवपुरी, पोहरी, करैरा आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाई से नकली शराब बनाने के कारखाना से भारी मात्रा में नकली शराब बरादम की है। पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।

जखीरा सहित एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। तीन स्थानों से अवैध रूप से बनाई जा रही कधाी शराब 88 लीटर जब्त की है। करैरा आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक विनीत शर्मा ने बताया है कि हमें पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि करैरा सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में नकली और कधाी शराब का धंधा बिना किसी रोकटोक के चल रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर हमने आज हमने दोपहर एक बजे ग्राम टीला में अमित पुत्र विनोद राय के घर पर घेरा बंदी करके नकली शराब बनाने वाली जगह पर छापा मारा। छापा पड़ते ही घर में से सभी लोग भाग निकले। इसमें एक लड़की बच गई जिसे हमने गिरफ्तार कर लिया। अमित राय के घर से 20 क्वाटर प्लेन, गोआ 10 विदेशी मदिरा , सहित उपकरण 2 बोरा बारदाना बरामद कर जब्त किया। इसकी कुल कीमत 40 हजार के लगभग बताई गई है। दूसरी तरफ करैरा नेशनल हाइवे स्थित अशोक कंजर के डेरे से एक सफेद कट्टी 35 लीटर शराब, ग्राम फतेहपुर में कंजरों के ढेरों से 49 लीटर कधाी शराब जब्त की। इसके बाद ग्राम छितीपुर के कंजरों के ढेरों से 4 लीटर कधाी शराब जब्त की। इस कार्यवाही में दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमन राजावत, अमोला थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक आबकारी विभाग करैरा विनीत शर्मा, शिवपुरी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज्य भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक पोहरी सोनाली त्रिवेदी सहित आबकारी विभाग की टीम, करैरा थाने का पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ