इंदौर। नीतेश निवासी परदेशीपुरा की आत्महत्या के मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने पत्नी कविता और चाचा ससुर राजेश पालीवाल निवासी भोजपुरिया पचौर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। नवीन ने पिछले वर्ष 11 जून को जान दे दी थी। स्वजन ने बयानों में बताया कि कविता उसे छोड़कर चली गई और केस भी लगा दिया। इस कारण वह परेशान रहने लगा। उधर, नंदानगर निवासी संगीता सोनी ने पति नितिन के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।

0 टिप्पणियाँ