Music

BRACKING

Loading...

पानी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व प्रखर युवा भाजपा नेता गोपीचंद कर्ष का हृदय विदारक घटना को लेकर बसस्टैंड चौक में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

 

*बिर्रा*---पानी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व प्रखर युवा नेता गोपीचंद कर्ष का हृदय विदारक घटना को लेकर बसस्टैंड चौक में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।पानी पंचायत पूर्व अध्यक्ष व प्रखर वक्ता व्यक्तित्व के धनी गोपीचंद कर्ष का 1अगस्त की रात को हृदयविदारक घटना से सभी स्तब्ध हो गया आज 1अक्टूबर दिन गुरूवार को बसस्टैंड चौक में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के  संभागीय अध्यक्ष मनोज तिवारी  घनश्याम कर्ष युवा नेता रीतेशरमण सिंह सोनू जायसवाल अधिवक्ता लक्ष्मी बंजारे हिन्द सेना संगठन मीडिया प्रभारी जितेंद्र तिवारी अवधबिहारी कश्यप पूर्व सरपंच देवप्रसाद भारव्दाज राजू नेता शिक्षक बुध्देश्वर कश्यप  डां गिरी गोस्वामी पत्रकार चित्रभानु पाडेय की उपस्थिति में हुआ सर्वप्रथम स्व. गोपीचंद कर्ष के तैलचित्र मे माल्यार्पण कर अगरबत्ती व कैड़ल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलापंचायत सदस्य गंगन जयपुरिया ने शोक जताया कि युवा नेता भाई गोपीचंद के नहीं रहने से इनकी कमी हमेशा लोगों को खलेगी साथ ही आज हरक्षेत्र मे समर्पित सेवा भावना के साथ ऊपर उठकर सामाजिक कार्य के प्रति हमेशा सजग होकर कार्य किया है।

तथा ग्राम के विकास के हित में अनेक जनकल्याणकारी कार्य किया है।छचीसगढ़ शिक्षक संघ के पूर्व संभागीय अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के दिलो मे बसने वाले ऐसा युवा गोपी चंद की कमी से सभी को झकझोर कर रख दिया है साथ ही अपनी अमिट चिन्ह छोडकर चले गए हैं।

कर्मठ जुझारू नेता घनश्याम कर्ष ने शोक प्रगट करते हुए कहा कि स्व गोपी चन्द कर्ष ने अपने कार्यशैली और अपनी व्यक्तित्व के धनी के लिए अलग पहचान बनाया था।शोकसभा को दत्तात्रेय गोस्वामी समाज जिलाध्यक्ष डां राजेन्द्र गिरी गोस्वामी  युवा नेता रीतेशरमण सिंह अधिवक्ता लक्ष्मी बंजारे सम्मेलाल यादव ने अपना विचार व्यक्त किया।साथ ही मृतक की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण करके  और इस संकट के समय इनके परिवार को ढांढस बनाए रखने के लिए ईशर से प्रार्थना की गई।कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र तिवारी ने किया और अंत में आभार प्रर्दशन अवधबिहारी कश्यप ने किया।शोकसभा के मौके पर कांशीराम कश्यप,लक्ष्मी आदित्य,कृष्ण कश्यप,राजकमल,उमाशंकर,गौतम, माखन कश्यप, नंदकश्यप,विष्णु कर्ष,एकांश पटेल, योगेश साहू,तिलकराम,मनोज दुबे, घनश्याम गुप्ता,विष्णु कर्ष,राजू,राममलाल बघेल,मुकेश कश्यप,संजीव कश्यप,राजेंद्र राजू कश्यप,पिताम्बर, राजेश,गणेश केरकेट्टा,सुनील साहू,नागेश साहू, लोकेश कश्यप, जयकुमार,विकास बोस,किशन पटेल राजेश,महेंद्र साहू, जगदीश कहार, विवेक,अनिष साहू, खोगेन्द कश्यप,
उपसरपंच प्रतिनिधि किशन कश्यप,बुधराम साहू,महेश कुमार,जयकिशन,लोकरंजन कर्ष, खगेन्द्र कर्ष,सुमीतकर्ष,कुणाल,भुनेश्वर साहू,दीपक केवट, प्रेमलाल कर्ष, बलराम पटेल, संतोष कश्यप, टीकाराम,छोटेलाल निषाद के अलावा भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ