Music

BRACKING

Loading...

नेताओं की बद्जुबानी के कारण देशभर में सुर्खियों में रहा MP उपचुनाव, रविवार को थमेगा प्रचार का शोरगुल



 ग्वालियर।प्रदेश के बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में हो रहे उपचुनाव के लिए अब केवल चंद घंटे शेष रह गए हैं। चुनावी सभाओं व शोरगुल पर रविवार की शाम 6 बजे से प्रतिबंध लग जाएगा। प्रदेश की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के चुनाव प्रचार में भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने पूरी ताकत लगाने का प्रयास किया।मजबूत संगनात्मक ढाचा होने के कारण प्रचार करने में भाजपा ने शुरू से लेकर अंत तक कांग्रेस पर बढ़त बनाकर रखी है।

प्रदेश का उपचुनाव देशभर में नेताओं की बद्जुबानी के लिए सुर्खियों में रहा है। चुनावी सभाओं में नेताओं का भाषण में गद्दार, विश्वासघाती, भ्रष्ट , कमीशन खोरी, बड़े भाई छोटे भाइ, से शुरू होते है, इन्ही शब्दों के साथ समाप्त होते है। विकास प्रगति पर किसी ने कोई बात नहीं की। कांग्रेस के निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया निशाने पर रहे। जबकि भाजपा भी कमल नाथ व दिग्विजय सिंह की जोड़ी पर हमला करने से नहीं चूकी। कांग्रेस ने सिंधिया से जुड़े वीडियो व आडियो सोशल मीडिया पर जारी किए। भांडेर से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के बिगड़े बोल समूचे देश में गूंज रहे हैं।

नावों में एक दूसरे का नामकरण भी किया

- सेठ कमल नाथ, कपट नाथ, भ्रष्ट नाथ. कमीशन नाथ

- श्रीअंत, गद्दारों की टोली के सरदार,

- घोषणा वीर मुख्यमंत्री, जेब में नारियल रखकर घूमने वाले सीएम, झूठे मुख्यमंत्री,

नेताओं के बिगड़े बोल

- पूुर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा डबरा की चुनावी सभा में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के संबंध मेंं बोला गया एक शब्द पूरे देश में छा गया। चुनाव आयोग ने उनसे स्टार प्रचारक दर्जा छीन लिया। अजय सिंह ने इमरती के संबंध में अपशब्द बोला था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ