Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी- मां बेटी और दामाद की करंट लगने से मौत

 


शिवपुरी। पिछले 24 घंटे की सबसे बडी खबर शहर के गुरूद्धारा क्षेत्र के पास स्थित छोटा लुहार पुरा से आ रही हैं। जहां आज एक परिवार में करंट लगने से मौत हो गई। जिसमें दो महिलाए मां बेटी और दामाद हैं। बताया जा रहा हैं कि दामाद घर जमाई बनकर रह रहा था।


जानकारी के अनुसार देहात थाने के पीछे बड़े लुहारपुरा में रहने वाले काशीराम ओझा विद्युत मंडल से रिटायर कर्मचारी है उनके घर के अंदर उनकी पत्नी उनकी बेटी और दामाद थे। सुबह लगभग साढे सात बजे घर के दामाद मनोज ओझा उम्र 35 वर्ष निवासी नरसिंहगढ़ पानी गर्म करने के लिए रोड लगाने का प्रयास किया तो उसे कंरट लग गया वह उससे चिपक गया। 

बताया जा रहा हैं कि उसको करंट से चिपका देख मनोज की पत्नि नीतू उम्र 30 वर्ष से करंट से छुडाने आई और इस प्रयास में वह भी करंट की चपेट में आ गई इसके बाद सास कमलाबाई उम्र 55 वर्ष इन दोनो को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी इस जानलेवा करंट की चपेट में आ गई ओर घटना स्थल पर ही तीनो की मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ