Music

BRACKING

Loading...

जवाहर नवोदय विद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा हेतु आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित



शिवपुरी - जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा नरवर में सत्र 2021-22 में कक्षा 9वीं में रिक्त 2 सीटों पर प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारम्भ हो गए है। आॅनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 है। परीक्षा की तिथि 13 फरवरी 2021 रहेगी।

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2005 से 30 अप्रैल 2009 (दोनों तिथियाँ शामिल) के बीच होना चाहिए तथा शिवपुरी जिले के किसी मान्यता प्राप्त शासकीय, अशासकीय विद्यालय में सम्पूर्ण सत्र 2020-21 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा www.nvsadmission classnine.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ