Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर के रानीपुरा में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

 


 ग्वालियर झांसी रोड) में बुधवार की रात को विवाहिता रीना बाल्मीकि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पांच माह पहले मृतिका की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। झांसी रोड थाना पुलिस ने आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पति के संदेह के कारण घर में झगड़ा होता रहता था।

रानीपुरा निवासी रीना (35) पत्नी श्याम बाल्मीकि ने बुधवार की रात को आत्महत्या करने के लिए फांसी लगा ली। रीना का शव फांसी पर लटका देखकर घर में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने रीना के गले में कसे फंदे को काटकर नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। विवाहिता की सांसे थम चुकी थी। मृतिका के पति श्याम बाल्मीकि ने पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना झांसी रोड थाना पुलिस को दी। पुलिस पड़ताल के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। गुरुवार की सुबह रानी का शव डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। झांसी रोड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घर में रोज होने वाले झगड़े का कारण पता लगाने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है।

5 महीने पहले बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी

रानी बाल्मीकि की नाबालिग बेटी ने पांच माह पहले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटी के आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए झांसी रोड थाना पुलिस जांच कर ही रही थी कि अब मां ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ