Music

BRACKING

Loading...

कॉलेज लेवल काउसिलिंग का पांचवा राउंड जारी, अब प्रवेश से चूके ताे करना हाेगा एक साल इंतजार

 


ग्वालियर स्नातक व स्नातकाेत्तर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियाें के लिए कॉलेज लेवल काउंसिलिंग का पांचवां राउंड चल रहा है, जाे 23 नवंबर काे खत्म हाे जाएगा। एेसे में अब जाे प्रवेश लेने से चूक जाएगा, उसे एक साल तक इंतजार करना हाेगा। साथ ही मूल दस्तावेज जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थियाें का भी प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। हालांकि गुरूवार काे काफी संख्या में छात्र अपने मूल दस्तावेज जमा कराने पहुंच गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के कालेज में दस्तावेज जमा करने की तारीख में संसोधन कर दिया है। 24 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज कालेज में जमा करना होंगे। अगर विद्यार्थी दस्तावेज जमा नहीं करता है तो प्रवेश निरस्त माना जाएगा। स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रवेश के चार राउंड पूरे हो चुके हैं। जिले में 16 हजार विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेज सत्यापित कराकर प्रवेश ले लिया है। कॉलेज लेवल काउंसिलिंग का पांचवां राउंड चल रहा है। संभवत यह आखिरी राउंड है। अगर अब प्रवेश लेने में चूक गए तो एक साल इंतजार करना होगा। वहीं पहले से लेकर पांचवें राउंड तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों ने अभी मूल दस्तावेज कालेज में जमा नहीं कराए हैं। कोविड-19 की वजह से आनलाइन ही दस्तावेजों का वैरीफिकेशन किया गया है। उन्हें दस्तावेज जमा करना है। उसके बाद ही प्रवेश माना जाएगा। टीसी व माइग्रेसन सहित अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे। टीसी की मूल कॉपी जमा करनी होगी। शासकीय, अशासकीय, अनुदानित कालेजों के विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज जमा करने होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ