शिवपुरी
करैरा थाना क्षेत्र के झवरा वाली मंदिर के पास शनिदेव मंदिर प्रांगण करैरा में पुराने विवाद के चलते तीन लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 24 वर्षीय फरियादी बलवीर पुत्र लखन परिहार निवासी ग्राम बगेधरी हाल निवास करैरा विगत 19 अक्टूबर को रात 9 बजे झवरा वाली मंदिर के पास शनिदेव मंदिर प्रांगण में पूजा पाठ के लिए गया था। जहां उसका किसी बात को लेकर पर्वत कुशवाह निवासी श्योपुरा तथा दो अन्य लोगों के साथ मुंहवाद हो गया। मुंहवाद के चलते तीनों लोग गालियां देने लगे। जब फरियादी ने गाली देने से मना किया तो तीनों ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को थान पहुंचे फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

0 टिप्पणियाँ