फरियादी विजय पुत्र भूरा आदिवासी उम्र 22 साल निवासी पण्डखेड़ा द्वारा थाना बदरवास आकर सूचना दी कि मेरे ग्राम का प्राणसिंह आदिवासी मेरे घर के सामने रखी मेरी मोटरसायकल एचएफ डीलक्स को चुराकर ले गया है। उक्त सूचना पर से थाना बदरवास में आरोपी प्राणसिंह के विरूद्ध अपराध क्रमांक 367/20 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी बदरवास उनि. उमेश उपाध्याय को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को अंजाम देने वाला आरोपी प्राण सिंह अपने गांव में ही है और कहीं जाने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी बदरवास द्वारा पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ग्राम पण्डखेड़ा में दबिश देकर आरोपी प्राण सिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम पण्डखेड़ा को गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की तो उसने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गई उक्त मोटरसायकल एचएफ डीलक्स बरामद की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बदरवास उनि. उमेश उपाध्याय, प्रआर. राजवीर सिंह जाट, सैनिक अंकेश रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ