Music

BRACKING

Loading...

स्कूल में शिक्षक का शव फांसी पर लटका मिला



 छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के डॉनबॉस्को स्कूल झिरपा में पदस्थ संगीत शिक्षक राहुल क्रिस्टोफर ने रविवार को स्कूल कैंपस स्थित अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल का लगभग एक साल से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। जिससे राहुल डिप्रेशन में रहने लगा था। 

रविवार दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल के कुक ने शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू की। माहुलझिर थाना प्रभारी मयंक उईके ने बताया कि संगीत शिक्षक 30 वर्षीय राहुल क्रिस्टोफर का शव रविवार को उनके रूम में फंदे पर लटका मिला। 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राहुल की पत्नी ने बीते वर्ष महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दहेज प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई थी। तभी से राहुल मानसिक तनाव में रहने लगा था। मृतक का शव पीएम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। सोमवार को उसका पीएम कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ