Music

BRACKING

Loading...

दीपावली के पहले शहर में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

 


 

शिवपुरी। हवाएं चलने से पारे में आई गिरावट से मौसम में बदलाव आ रहा है। ठंडी हवाएं चलने से रात के समय मे गुलाबी ठंड ने अपनी दस्तक दे रही है। वहीं तापमान में आई गिरावट से दिन के गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। न्यूनतम तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट से रात के समय ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह के समय सूरज निकलने से पहले घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को कंपकपी का एहसास हो रहा है। उत्तरी हवाओं का असर दिन के मौसम पर दिख रहा है। जिससे दिन के समय में भी लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी हवाएं चलने से पिछले दो दिनों से मौसम स्थित बना हुआ है। हवाआंें के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई है। जिससे कारण पिछले दो दिनों से लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दो-तीन दिनों से तामपान में आई गिरावट से मौसम खुशगवार बना हुआ है और लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा है। सुबह के समय की गुलाबी ठंड में लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले रह हैं।

रात में गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं लोग

मौसम में दो दिन आए बदलाव के कारण गुलाबी ठंडक से रात के समय लोगों को कंपकंपी का अहसास करान शुरू कर दिया है। रात के समय पारे में आई गिरावट के चलते रात के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों ने गर्म कपड़े कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। घरो में आधी रात के बात लोगों को कमरे चलने वाले पंखे को बंद करना पड़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ