Music

BRACKING

Loading...

शिवराज सिंह चौहान : मध्यप्रदेश में दोबारा लॉकडाउन नही लगाया जाएगा


 भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में दोबारा लॉकडाउन (Lockdown) नही लगाया जाएगा,  यह घोषणा आज शुक्रवार को अधिकारियों से बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की है। इसके साथ ही सीएम ने सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहे वीडियो (Video) का भी खंडन किया है।


सीएम ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में कही भी लॉकडाउन नही होगा। जिन जिलों में तेजी से कोरोना फैल रहा है वहाँ रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू (Night Curfew) रहेगा। जिलों के नाम जल्दी ही तय होंगें ।शादी समारोह मे उपस्थिति पर शनिवार को क्राईसिस मैनेजमेन्ट की बैठक मे निर्णय होगा। प्रदेशभर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाए।


वही सीएमओ मध्यप्रदेश (CMO Madhya Pradesh) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शासन द्वारा भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाने संबंधी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का बयान वायरल हो रहा है, जो वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पूर्ण रूप से अप्रासंगिक है।


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर और भोपाल में कर्फ्यू लगाने की बात कहते नजर आ रहे है, जिसके चलते भ्रम की स्थिति पनपी थी, लेकिन शासन द्वारा बयान जारी कर इसका खंडन किया गया है और कहा गया है कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बाइट वायरल हो रही है जो कि काफ़ी पुरानी है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुरानी बाइट वायरल कर के अफवाह फैलाई जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ