Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : 20 हजार की रिश्वत का वीडियो वायरल, एसआई प्रियंका जैन पर घुस लेने का लगाया आरोप


 शिवपुरी - शिवपुरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से मामला निकल कर सामने आया है जिसमें फरयादी की पत्नी की गुमसुदगी के आवेदन पर पत्नी को ढूंढने के लिए आनेजाने के खर्चे के नाम पर दो किस्तों में बीस हजार रुपये की मांग की जो फरियादी ने दिए भी परन्तु अब लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिकायतकर्ता उदय भूषण सिंह पुत्र केवी सिंह निवासी मनियर बाईपास ने बताया कि मेरी पत्नी 5 अगस्त को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और मैं उस दिन शिवपुरी में नहीं था मैंने शाम को आकर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद मैंने कई बार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को भी इस मामले में कार्रवाई करने के लिए अपनी ओर से शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल जी के कई बार कहने के बाद भी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव ने कोई कार्यवाही नहीं की इसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा ₹20000 आने-जाने के खर्चे को बता कर ले लिए साथ ही इस मामले की जांच अधिकारी प्रियंका जैन ने अपने किसी परिचित के घर मुझे मिलने को बुलाया जहां उन्होंने मुझसे लेन-देन की बात कही जिसमें दस हजार रुपये पहली ले लिए जिसके बाद दस हजार रुपये बाद में देने की बात कही उक्त राशि पीड़ित के द्वारा दी भी गई जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा आला अधिकारियों से की है लेकिन अब तक इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।

महिला एस आई प्रियंका जैन कोतवाली में पदस्थ हैं और इस प्रकरण में जांच अधिकारी भी हैं। पीड़ित ने बताया कि पिछले 5 महीने से उसे घुमाया जा रहा था परंतु कोई कार्यवाही नही की जा रही थी। रिष्वत देने के अगले ही दिन कोतवाली टी आई बादाम सिंह यादव ने उसे फोन करके कहा कि तुम कल चले जाओ हमने टीम बना दी है। इससे साफ स्प्ष्ट होता है कि पुलिस पैसे न मिलने के कारण 5 महीने से पीड़ित को परेशान कर रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ