Music

BRACKING

Loading...

केरा में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता 21 जनवरी से

 

बिर्रा- नवागढ विकासखंड के आदर्श ग्राम पंचायत केरा मे तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित किया गया है। जिसमें महिला व पुरुष वर्ग के कबड्डी खिलाड़ियों का स्वागत है। आयोजन समिति आदर्श ग्राम पंचायत केरा एवं जय मां चंडी क्रिडा मंडल द्वारा महिला वर्ग 21-22 जनवरी के विजेता को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 20000 रू व ट्राफी,150000 ₹,10000 ₹ व 5000 ₹ व ट्राफी वहीं पुरुष वर्ग 23-24जनवरी के विजेता टीम को क्रमशः 35000 ₹ व ट्राफी,25000 ₹,15000 ₹ व 10000 ₹ के साथ ट्राफी प्रदान किया जाएगा।साथ ही दोनों वर्गों में अन्य आकर्षक पुरस्कार आलराउंर, बेस्ट रेडर,बेस्ट कैचर को नगद राशि प्रदान किया जाएगा।

सेमीफाइनल व फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच मोबाइल सेट दिया जाएगा। आयोजन का यह सफलतम 20 वां वर्ष है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ