ग्वालियर, सिंधिया फोर्ट स्कूल को एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल ने ऑल बॉयज बोर्डिंग स्कूल की श्रेणी में प्रथम स्थान पर रखा गया है। एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग 2020-2021 के लिए एजुकेशन वर्ल्ड ने देश भर के विभिन्न बोर्डिंग स्कूल की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग के लिए शिक्षक कल्याण व विकास, शिक्षकों की योग्यता, शैक्षणिक प्रतिष्ठा, सह-शैक्षणिक शिक्षा, खेल-शिक्षा, जीवन कौशल शिक्षा, विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत ध्यान, नेतृत्व और प्रबंधन की गुणवत्ता जैसे 14 मापदंडाें पर परखा गया। इसके बाद सभी विद्यालयों को अंक प्रदान किए गए। इनमें से शिक्षक कल्याण व विकास, शैक्षणिक प्रतिष्ठा, विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत ध्यान व नेतृत्व और प्रबंधन की गुणवत्ता जैसे चार मापदंडों पर सिंधिया स्कूल ने श्रेष्ठता हासिल की। साथ ही अन्य मापदंडों पर द्वितीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रथम रैंकिंग हासिल करने पर संचालन समिति के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे इस अद्भुत उपलब्धि पर गर्व है। विद्यालय सदस्यों द्वारा हमारी 123 साल पुरानी यात्रा में यह मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर है। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डा.माधव देव सारस्वत, संचालन समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र पवार उपस्थित रहे।
संगीत विवि में आनलाइन व्याख्यान हुआः राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कथक नृत्य विभाग द्वारा मंगलवार को दोपहर 12 बजे से आनलाइन व्याख्यान का आयाेजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जयंती माला ने कथक नृत्य की बारिकियाें पर प्रकाश डाला। इस दाैरान 'कथक नृत्य के बनारस घराने में गुरु पर अपने विचार भी रखे। इस अवसर पर कथक नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

0 टिप्पणियाँ