Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी:हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

 


शिवपुरी - 
शहर के सर्कूला रोड पर भारतीय विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट के आने की वजह से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है। जहां इलाज के दौरान युवक ने शाम के समय दम तोड़ दिया। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है।

जानकारी के अनुसार अमित (18) पुत्र बलवीर रावत निवासी करौंदी रविवार की सुबह 11 बजे स्कूटी क्रमांक एमपी33 एमडब्ल्यू 4038 से जा रहा था। सर्कूला रोड पर भारतीय विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घायल अमित रावत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रैफर कर दिया है। ग्वालियर में युवक ने दम तोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ