Music

BRACKING

Loading...

कोरोना से रिटायर्ड शिक्षक की मौत, 11 नए संक्रमित मिले

 भौंती/शिवपुरी  - कोरोना संक्रमित भौंती के रिटायर शिक्षक की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोरोना से शिवपुरी जिले में अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना की वजह से अपने को खोने पर परिजनों ने दूसरे लोगों से आग्रह किया है कि श्रद्धांजलि देना है तो कोरोना को लेकर सावधानी जरूरत बरतें, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश कंथरिया का चिरायु अस्पताल भोपाल में निधन हो गया है। 9 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया गया। यहां आराम नहीं मिलने पर परिजन भोपाल ले गए और चिरायु अस्पताल में भर्ती करा दिया।

इलाज के दौरान 19 दिसंबर की सुबह दम तोड़ दिया। कोरोना से रिटायर शिक्षक कंथरिया की मौत की खबर लगते ही भौंती कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। कंथरिया अगस्त महीने में ही शिक्षक पद से रिटायर हुए थे।

इधर, जिले में लागातार कोरोना विकराल रूप धारण करता जा रहा है, लेकिन बाजारों में लाेग कोविड-19 नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

8 मरीज स्वस्थ होकर घर गए, अब 77 एक्टिव केस

मेडिकल कॉलेज शिवपुरी द्वारा जारी 169 सैंपल टेस्ट रिपोर्ट में रविवार को कुल 11 मरीज कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3712 हो गई है। वहीं आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे अब तक कुल 3607 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना के 77 एक्टिव केस हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ