ग्वालियर कमल नाथ सरकार के कार्यकाल के समय पड़े आयकर के छापों में मिले दस्तावेजों से लेन-देन का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम भी है। ऊर्जा मंत्री ने रविवार की दोपहर को मीडिया से चर्चा करते हुए सफाई देते हुए कहा कि वह किसी प्रकार की जांच का सामनाा करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि उन्हें किसी ने कोई चंदा नहीं दिया है, इसलिए अभी इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है, लेकिन जांच एजेंसी को मेरे पद पर रहने से पड़ताल में कोई व्यवधान आता है तो मैं कुछ भी करने को तैयार हूं।
चुनाव आयोग ने अप्रैल 2019 में पड़े आयकर विभाग के छापों पर कार्रवाई करने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है। साथ ही एक रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में लोकसभा चुनाव से पहले हुए लेन-देन का उल्लेख है। इस रिपोर्ट में चार पुलिस अधिकारियों के साथ मंत्रियों व विधायकों के नाम भी है्। इनमें से 10 मंत्री व विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए है। कुछ भाजपा के साथ हैं। इन नामों में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ