Music

BRACKING

Loading...

मलेरिया एवं डेंगू के नियंत्रण हेतु ग्रामीण स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सम्पन्न




शिवपुरी -  जिले को मलेरिया व डेंगू मुक्त बनाने की दिशा में गोदरेज के सहयोग से फेमिली हेल्थ इंडिया व जिला स्वास्थ्य समिति शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में क्रियान्वित एम्बेड परियोजना के तहत  बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानियाधाना में ग्रामीण स्वयंसेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कोरोना वाइरस संक्रमण से बचाव की दिशा में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क वितरित किए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी डाॅ.ए.एल.शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खनियाधाना के ग्राम भितर्गावान, रुपंवारा, मायापुर, बनोटा, मंगुली, श्रीनगर, खुमर्रा, कुन्दनपुर, रतावास, निवोदा, रिचाई कैलासपूरा, सुज्वाह, गूगरी, रामनगर, पिपरा एवं किस्लोनी के स्वयंसेवकों के साथ जिला मलेरिया अधिकारी श्री लाल जू शाक्य, तकनीकी सुपरवाईजर श्री जगदीश सिह तोमर, जिला समन्वयक एम्बेड परियोजना श्री विजय मिश्रा ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक एम्बेड परियोजना शिवपुरी श्री विजय मिश्रा व जिला मलेरिया अधिकारी श्री लाल जू शाक्य द्वारा गाँव को मलेरिया मुक्त बनाने में स्वयं सेवकों की भूमिका व जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समुदाय की सहभागिता के बिना बदलाव संभव नहीं हैं। अपने गाँव व जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए हम सभी को अर्थात जन-जन को अपनी सक्रिय सहभगिता निभानी होगी, तभी हम अपने गाँव व जिले को स्वास्थ्य व मलेरिया मुक्त बना सकते हैं। प्रशिक्षण में स्वयं सेवकों को अपने-अपने गाँव में मलेरिया उन्मूलन समिति के गठन हेतु आवश्यक सामग्री व जानकारी उपलब्ध कराई गयी।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित मलेरिया स्वयंसेवकों को मलेरिया के लक्षण, बचाव के साधनों तथा इलाज संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में जिला मलेरिया अधिकारी व जिला समन्वयक एम्बेड परियोजना द्वारा प्रशिक्षण में पधारे सभी स्वयं सेवकों को उनका पहचान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया और अपने गाँव में मलेरिया उन्मूलन समिति का गठन कर गाँव को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ