*(वाट्स अप ग्रुप गुरूवे नमः का स्नेह सम्मेलन शिवरीनारायण में संपन्न)*
*बिर्रा - शबरी की पावनधाम टेम्पल सिटी के गार्डन पर बरगद के पेड़ की छाया में आयोजित गुरूवे नमः ग्रुप द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि श्री एम पी पटेल जी की बात ह्रदय को छू गई कि गुरूओं द्वारा गुरूओ के लिए गुरूओ का सम्मान सराहनीय पल है।
उन्होंने कहा कि गुरूवे नमः ग्रुप तीन संभाग का त्रिवेणी संगम शिवरीनारायण में आज आयोजित किया गया जिसमें संभाग के सभी सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही।हमारा ग्रुप आप सभी के लिए एक ऐसा आयोजन जो आयोजन की शुरुआत श्री गुरूवे देवेभ्यो और वीणावादिनी मां सरस्वती की वंदना से हुई।सम्मानीय एडमिन श्री पांडेय जी द्वारा स्नेह मिलन समारोह की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति सराहनीय रहा और अब इसे भब्य बनाना हमारे लिए गौरव की बात होगी।
वहीं आदिले सर जैसे नेक दिल इंसान ने जो मोहब्बत और इश्क पर अपनी सुमधुर रचना पेश की वह काबिले तारीफ।श्रद्धा से कवियित्री श्रीमती संतोषी श्रद्धा जी की कविता और चंद ग़ज़लें ग्रुप के सदस्यों को ताली बजाने मजबूर किया तो वहीं देर आए दुरुस्त आए मधुलिका दुबे जी पंक्तियां कि आज देर से आए तो क्या हम आ गए.... से वाहवाही लूटने में कामयाब रही।स्नेह सम्मेलन में क्वीज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता केबीसी आमने -सामने में विजय और विक्रांत टीम की प्रस्तुति लाजवाब रही।जिसमें विजेताओं को उपहार भेंट कर हौसला अफजाई किया गया।इस तरह का आयोजन प्रतिवर्ष विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाता है।कार्यक्रम के मध्यांतर में दोपहर भोजन की व्यवस्था दिनेश थवाईत (बंटी भैया पामगढ) की टीम का सराहनीय योगदान रहा।और सभी सदस्यों ने लज्जतदार व्यंजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी बिर्रा ने व आभार श्री प्रजापति सर ने की।आयोजक और विशेष सहयोग में शामिल हैं।आदरणीय नरेन्द्र पांडे जी एवं टीम मैनेजमेंट एम पी पटेल जी, जी आर प्रजापति जी-श्रीमती सुनीता प्रजापति जी सपरिवार,भीष्म लहरे जी, रूपेश चौहान जी-श्रीमती मंजू चौहान जी सपरिवार, विजय किरन जी, सुश्री सेवती केंवट, विक्रांत साहू जी सपरिवार, श्रीमती सन्तोषी श्रद्धा महंत जी सपरिवार, पुनेश पटेल जी, श्रीमती गायत्री खूंटे - शिव खूंटे जी सपरिवार, गंगाराम कुर्रे जी, श्रीमती मधुलिका दुबे जी सपरिवार, कृति कुमार लहरे, जितेंद्र तिवारी जी, रविन्द्र ओगरे जी, देवेंद्र वर्मा-श्रीमती श्रद्धा वर्मा जी सपरिवार, पंचराम देवांगन जी, नरेंद्र दिवाकर जी, मंजुलता प्रधान जी, कँवर सर जी , कवि देवव्रत कुर्रे जी, तरुण चौधरी जी, सरिता महिलांगे जी, नवीन चौधरी- श्रीमती नीलम चौधरी जी सपरिवार, आदिले सर जी,कृति लहरे, चंद्रकांत पांडे जी, भोजन प्रभारी बंटी भैया जी, गाड़ी ड्राइवर रामू भैया सहित ग्रुप आफ गुरूवे नमः के सदस्य शामिल हुए।*



0 टिप्पणियाँ