भोपाल मोहल्ले में रहने के कारण उनके बीच बातचीत होने लगी। पहचान दोस्ती में बदल गई तो उनके बीच फोन पर अंतरंग बातें भी होने लगीं। शातिर युवक ने फोन पर महिला से अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। साथ ही बातचीत को रिकॉर्ड भी करना शुरू कर दिया। इस बीच परिवार वालों ने युवती का विवाह कर दिया। विवाह होने के बाद पूर्व प्रेमी ने महिला को फोन पर उनके बीच पूर्व में हुई अंतरंग बातों की रिकॉर्डिंग सुनाते हुए धमकी देना शुरू कर दिया। उसने महिला से कहा कि यदि वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो वह रिकॉर्डिंग उसके पति को भेज देगा। इस तरह वह दस साल से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। परेशान होकर महिला ने घटना के बारे में पति को सब कुछ बता दिया। महिला की शिकायत पर हनुमानगंज थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर दानिश नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला ने सोमवार रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला मूलत: रायसेन जिले की रहने वाली है। उसकी मोहल्ले में रहने वाले दानिश नाम के युवक से स्कूल के समय से दोस्ती थी। उनके बीच फोन पर बातचीत होती थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। परिवार वालों ने महिला की शादी हनुमानगंज क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से कर दी थी। वह ससुराल में आकर पति के साथ रहने लगी थी, लेकिन दानिश उसके साथ फोन पर बातचीत करता रहता था। इसके बाद दानिश ने महिला से शरीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला ने मना किया तो दानिश ने महिला को फोन पर उसके साथ हुई अंतरंग बातों की रिकॉर्डिंग सुनाई। साथ ही संबंध नहीं बनाने पर रिकॉर्डिंग उसके पति को भेज देने की धमकी देना शुरू कर दिया। इससे महिला बुरी तरह घबरा गई। महिला ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल-2011 को दानिश भोपाल आया। उसने महिला को फोन करके हनुमानगंज इलाके की एक लॉज में बुलाया। वहां कमरे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह जब भी भोपाल आता था महिला को फोन कर लॉज में बुलाकर दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर वह ऑडियो रिकॉर्डिंग पति को भेजने की धमकी देकर महिला को चुप करा देता था। परेशान होकर महिला ने पति को सब कुछ बता दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित दानिश के खिलाफ धारा-376 (2) एन, 506 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ