इंदौर, अपने मंगेतर के साथ कार में घूम रही युवती ने राजीव गांधी चौराहा पर तीन रिक्शा और पुलिस के स्टॉपरों को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डॉयल-100 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।

पुलिस स्टॉपर भी तोड़े : जिस कार को युवती चला रही थी, उस पर 'मानव अधिकार संघ" लिखा हुआ है। युवती ने यातायात अवरोधक के लिए रखे स्टॉपर भी क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस ने दोनों युवक और युवती को थाने में बैठा लिया है।

बड़ा हादसा टला : राजीव गांधी चौराहा काफी व्यस्त रहता है। एक छोर से आइ-बस का संचालन होता है तो दूसरा छोर रिंग रोड को जोड़ता है। यह तो गनीमत थी कि घटना के समय कोई भारवाहक वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

0 टिप्पणियाँ