भोपाल । स्कूल शिक्षा विभाग ने अशासकीय विद्यालयों को मान्यता नवीनीकरण के आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि कर 31 मार्च कर दी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध समस्त अशासकीय विद्यालय आगामी समयसीमा में मान्यता नवीनीकरण के आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मान्यता नवीनीकरण शुल्क एक मुश्त या तीन किश्तों में जमा किए जा सकेंगे।
राज्य शासन ने कोविड-19 संक्रमण और छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया है। इसके पूर्व आॅनलाइन आवेदन अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर 31 मार्च किया गया है। जिन अशासकीय विद्यालयों ने पूर्व के निदेर्शों के अनुसार सशुल्क आवेदन किए थे और उनकी मान्यता नवीनीकृत की जा चुकी है, उसे यथावत मान्य किया गया है। जो अशासकीय विद्यालयों निर्धारित आवेदन एवं शुल्क जमा कर चुके हैं किंतु उनकी मान्यता का नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन्हें पुन: शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
सोमवार से शुरू हो रहा है दस्तक अभियान
भोपाल। दस्त से होने वाली बाल मृत्यु रोकने के उद्देश्य से दस्तक अभियान सोमवार से शुरू किया जा रहा है। 13 फरवरी तक होने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल 5 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के परिवारों में सम्पर्क कर बीमारियों की सक्रिय पहचान की जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए एएनएम व स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 5 वर्ष से कम आयु वर्ग में दस्त रोग बाल मृत्यु का प्रमुख कारण है, इसलिए सभी मैदानी कार्यकतार्ओं को इस अभियान में विशेष ध्यान देना जरूरी है।

0 टिप्पणियाँ