ग्राम पंचायत भठोरा के मंडी परिसर में 6 लाख रुपए के लागत से बना चबूतरा चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट
गुरुवार, जनवरी 21, 2021
मालखरौदा / जांजगीर चांपा जिला के मालखरौदा जनपद पंचायत पंचायत के अन्तर्गत आने वाले ग्राम भठोरा में रोजगार गारंटी योजना के तहत मंडी परिसर में लगभग 12 लाख रुपए के लागत से निर्मित 6 नग चबूतरा दो बार के कार्य से किया गया है जिनमे से इन दिनों भ्रष्टाचार साफ साफ झलक रही है , हम आपको बता दें कि मंडी परिसर में 6 नग दो दो लाख रुपए के लागत मूल्य से चबूतरा निर्मित किया गया जिसमें बहुत ज्यादा अनियमितता बरती गई है
एवं घटिया मेटरियल का उपयोग किया गया है जिसके कारण निर्माण के कुछ ही दिनों में चबूतरा जर्जर हो कर टूट गई है जिसमें साफ साफ लापरवाही देखने को मिल रही हैं। ग्राम भठोरा के कुछ लोगो का आरोप है कि सरपंच द्वारा मंडी निर्माण का कार्य को ठेकादारी दे कर करवाया गया है जिससे कमिशन के फेर में पैसा बचाने की चक्कर में घटिया मटेरियल एवं पतला झड़ का उपयोग किया गया है। अब देखना होगा कि आखिर कब जांच होती है और कब तक कार्यवाही होती है।
"संबधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द जांच किया जाए और जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाये"
संदीप सिंह पोयाम ( मुख्य कार्यपालन अधिकारी मालखरौदा )
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ