महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस ने ली महिलाओं की बैठक
शुक्रवार, जनवरी 22, 2021
बिर्रा-संगठन को मजबूत करने महिलाओं को साथ लेकर भागीदारी निभाने जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष डॉ चौरेश्वर चंद्राकर ने आज बिर्रा स्थित कंकालीन मंदिर परिसर में महिला समूहों की बैठक लिया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की देश की विकास की भागीदारी में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है इसके लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार बम्हनीडीह ब्लॉक के बिर्रा में स्व सहायता समूह की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार समूह को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें मजबूत बनाने विभिन्न योजनाएं तैयार की जा रही है यदि महिलाएं पार्टी से जुड़ कर के काम करती हैं तो निश्चित ही आने वाले समय पर संगठन और मजबूत होगा।
श्री चंद्राकर ने कहा की भाजपा हमेशा ही किसानों का विरोधी रहा आज पूरे देश के किसान अपनी जायज मांगों को लेकर महीने भर से आंदोलन कर रहे हैं पर केंद्र सरकार की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है ऐसे में महिला सशक्तिकरण और किसान विरोधी पर केंद्र सरकार की रवैया विरोधाभास है। इस अवसर पर महिला जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन ने समूह के सभी अध्यक्षों और सदस्यों का सम्मान किया उन्होंने महिला सशक्तिकरण की भूमिका और योगदान के लिए समूह की महिलाओं से अपेक्षा रखते हुए कहा कि आप सभी की उपस्थिति में हमारी पार्टी सशक्त और मजबूत होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी ओलेश्वर कौशिक ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि कांग्रेसी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी और सबसे पुरानी पार्टी है जिनके द्वारा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन वर्षों से किया जा रहा है इसलिए हम सभी को एकजुट होकर पार्टी हित में काम करना होगा।
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक स्वर्णकार ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला वही जनभागीदारी के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद निषाद ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी में जोड़ने की बात कही। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने मां कंकालीन मंदिर व महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने किया। अंत में आभार श्रीमती उत्तरा कुमारी देवांगन ने की। नगर कांग्रेस कमेटी बिर्रा के अध्यक्ष देवचंद यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सहकारी समिति बिर्रा के अध्यक्ष मणिलाल कश्यप, रीतेश रमण सिंह, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता नीरा सिदार, शिव कुमारी पटेल, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल चंद्रा,एकांश पटेल, छोटू बाबा, लक्ष्मी कर्ष, तेजराम कश्यप, श्रीमती लक्ष्मीन कश्यप, श्रीमती अवधमति साहू, लक्ष्मी चौहान, दयाराम पटेल, गयाराम पटेल, प्रदीप पटेल धर्मदास, रोहित बघेल, सहित सभी महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ