Music

BRACKING

Loading...

अवैध रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त

 


शिवपुरी।  धौलागढ़ रोड़ पर मुखबिर की सूचना पर से अवैध रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर ट्रॉली को सुभाषपुरा पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 379ए 414 सहित एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4ध्21 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।


पुलिस के अनुसार्  बिगत रात्रि को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 07 एचए 6746 से रेत चोरी कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने नया गांव के पास धौलागढ़ रोड़ पर उक्त ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया।

जिसके चालक से पुलिस ने रेत परिवहन संबंधी रॉयल्टी की मांग की तो ट्रेक्टर चालक रॉयल्टी नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार कर उक्त रेत व ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त कर ली। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ