Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर मे यूपी के बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

 


ग्वालियर - शहर के सराफा बाजार में गुरुवार सुबह यूपी के बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। 20 दिन पहले झांसी में लूट कर भागे बदमाश एक मकान में छिपे थे। यूपी पुलिस की सूचना पर ग्वालियर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बदमाशों को घेरा। खुद एसपी ग्वालियर अमित सांघी पिस्टल लेकर सबसे आगे खड़े बदमाशों को ललकार रहे थे। सवा घंटे तक दोनों ओर से एक दूसरे पर पिस्टलें तनी रहीं। आखिर में पुलिस ने आंसू गैस के दो फायर किए। जिससे बदमाशों में खलबली मच गई। पहले दो बदमाशों ने हाथ ऊपर कर सरेंडर किया। एक बदमाश मरने-मारने पर अड़ा रहा। जब पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने की धमकी दी तो तीसरे ने भी सरेंडर कर दिया। पकड़े गए बदमाशों में एक यूपी के आजमगढ़ का 25 हजार इनामी बदमाश है। जिस घर में सभी छिपे थे, वहां से 3 कट्‌टे, पिस्टल व आधा सैकड़ा कारतूस मिले हैं।

गुरुवार सुबह यू्पी के झांसी जिले की पुलिस एक बदमाश को लेकर ग्वालियर एसपी के पास पहुंची। यूपी पुलिस ने बताया कि झांसी में एक लूट के मामले में आरोपी को पकड़ा है। इसने अपने तीन साथी सद्दाम खान, गोलू शर्मा, कालू उर्फ लालजीत निवासी आजमगढ़ के ग्वालियर के सराफा बाजार की जमुना बाई मार्केट के पीछे विष्णु बाल्मीकि के मकान में छिपे होने की बात कही है। इसके बाद तत्काल एसपी अमित सांघी ने क्राइम ब्रांच, कोतवाली थाना पुलिस और यूपी पुलिस को साथ लेकर सराफा बाजार में घेराबंदी कर दी। पूरे अभियान को खुद ग्वालियर एसपी लीड कर रहे थे। करीब 9 बजे पुलिस ने पूरे मकान को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों को ललकरा गया। बदमाशों ने पुलिस को जवाब में पिस्टल दिखाई। इसके बाद वहां माहौल गर्म हो गया और दोनों तरफ से हथियार अलर्ट मोड पर आ गए। तलाशी लेने पर इनके पास से कट्‌टे मिले हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ