शिवपुरी - देश का 72 वां गणतंत्र दिवस समारोह जिले में तात्या टोपे स्टेडियम पोलो ग्राउंड में मनाया जाएगा। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
मंत्री श्रीमती सिंधिया विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी
प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया आज 26 जनवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती सिंधिया 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद थीम रोड, स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण और पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण ले रही छात्राओं से चर्चा करेंगीं। इसके उपरांत शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। मंत्री श्रीमती सिंधिया शाम 6 बजे शिवपुरी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

0 टिप्पणियाँ