राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता केरा में राजनांदगांव की महिला टीम ने मारी बाजी
शनिवार, जनवरी 23, 2021
(केरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता)
बिर्रा- आदर्श ग्राम पंचायत केरा में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कोरबा व राजनांदगांव के मध्य हुआ
जिसमें टांस जीतकर राजनांदगांव की महिला टीम ने च्वाईस कोर्ट लिया और 15-2-15 के इस फाइनल मुकाबला में शुरू से राजनांदगांव की टीम ने दबदबा बनाते हुए कोरबा को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया और अंत में राजनांदगांव जिले की टीम ने बड़ी बढ़त के साथ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता-2021 का द्वितीय बार प्रथम विजेता बनने का सपना पूरा किया। इस अवसर पर प्रथम विजेता राजनांदगांव जिले की महिला टीम को 20001₹ व ट्राफी प्रदान किया गया।द्वितीय विजेता कोरबा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आदर्श ग्राम पंचायत केरा के सरपंच लोकेश शुक्ला,सहित सम्मानीय जनप्रतिनिधि गण पंच प्रतिनिधि मंडल उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ