Music

BRACKING

Loading...

उज्जैन : रेलिंग तोड़ कार नदी में गिरी , दो लोगों के शव मिले, उज्जैन से आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट

 


उज्जैन -  जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर उज्जैन-बड़नगर रोड पर रेलिंग को तोड़ते हुए एक कार गंभीर नदी में गिर गई। हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। कार नंबर यूपी 78जीएच 6324 है, जो कानपुर की है। बचाव दल ने गोताखोरों की भी मदद से कार को बाहर निकाल लिया है।

कार अविनाश कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। गाड़ी में से दो लोगों के शव मिले हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष हैं। दोनों की उम्र करीब 27-28 के बीच बताई जा रही है। कार बाहर निकालने के दौरान महिला आगे वाली सीट पर थी, जबकि पुरुष ड्राइविंग सीट से पीछे वाली सीट पर मिला। इनके नाम का पता नहीं चली पाया है। सूत्रों के मुताबिक ये लोग गुजरात के आईजी के रिलेटिव बताए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पुल पर किसी बड़ी गाड़ी के निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि सामने से बड़ी गाड़ी ने कट मारी होगी, जिससे अनियंत्रित होकर कार रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी होगी।

CSP वंदना चौहान ने बताया कि उज्जैन से आने वाले ट्रैफिक को उन्हेल की ओर डायवर्ट किया गया है। बड़नगर की ओर से उज्जैन की ओर आने ट्रैफिक को इंगोरिया से उन्हेल की तरफ डायवर्ट किया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मौके पर जाम की स्थिति बन गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ