शिवपुरी - ग्राम नयाबलारपुर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल, जिला क्षय अधिकारी डॉ आशीष व्यास, महिला शक्तिशाली संगठन के प्रतिनिधियों ने पोलियो बूथ पर सहरिया परिवारों के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई। इस दौरान संस्थागत प्रसव वाले नवजात शिशुओं को गर्म किट भी प्रदान की और उपस्थित किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया।
महिला बाल विकास अधिकारी श्री सुंदरियाल ने उपस्थित जनसमूह को सुपोषण और टीबी के आपसी संबंध के बारे में बताया। जिला क्षय अधिकारी डॉ व्यास ने बताया कि पूरे कोर्स से ही टीबी का पक्का इलाज संभव है। इस शिविर में कुपोषित बच्चों की जांच भी की गई। टीबी से पहले से उपचाररत मरीजों को बुलाकर उनकी जांच की और उचित सलाह प्रदान की गई। शिविर में आगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा श्रीमती सोनी भील, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भी उपस्थित थीं।

0 टिप्पणियाँ