शिवपुरी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से पोहरी के ग्राम दुल्हारा में 23 जनवरी को प्रातः 11 बजे से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखों को नियुक्त कर कार्य दायित्व सौंपे हैं। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, आदिम जाति कल्याण विभाग, कृषि, उद्यानिकी, जिला आपूर्ति अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी , सामाजिक न्याय, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जनपद पंचायत पोहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को विभाग की शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी शिविर आयोजन स्थल पर लगानेे के निर्देश दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ