Music

BRACKING

Loading...

सर्किल जेल में अल्पविराम की पुनः शुरूआत

 


शिवपुरी  जिला आनंदम संस्थान द्वारा पिछले 3 वर्षों से जेल के कैदियों के साथ अल्पविराम कार्यक्रम किया जा रहा था जिसे बंदियों द्वारा काफी सराहा गया। किंतु कोविड-19 की एतिहात के कारण पिछले 10 माह से कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। एक लंबे अंतराल के पश्चात 22 जनवरी से पुनः बंदियों के बीच अल्पविराम कार्यक्रम आरंभ किया गया।

जिला आनंद संस्थान शिवपुरी के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर श्री अभय कुमार जैन द्वारा ‘‘तेरा मंगल मेरा मंगल’’ प्रार्थना के साथ अल्पविराम कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 बंदियों ने सहभागिता की। प्रार्थना के पश्चात श्री जैन द्वारा शांत समय का महत्व बताते हुए बंदियों के बीच अपने जीवन की स्टोरी बताई गई। शांत समय के दौरान प्रतिभागियों ने भी अपने अंदर जाकर जीवन में की गई गलतियों को पहचाना तथा इनसे मुक्त होने के प्रयास की बात कही। इसके बाद बंदियों द्वारा ढोलक तथा हारमोनियम बजाकर भजन एवं गीत गाए गए। श्री जैन ने सभी को स्वल्पाहार वितरण कर ‘‘ओ पालन हारे’’ गीत द्वारा कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ