Music

BRACKING

Loading...

सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की मदद से आटो में छूटी फरियादी की फ्यूजिंग मशीन खोजी

 



दिनांक 19.01.21 को फरियादी द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर आवेदन देकर सूचित किया कि वह 13.01.21 को करीब 06ः00 बजे वह एक आॅटो में अपनी फ्यूजिंग मशीन एवं अन्य सामग्री आटों में रखा और वह अपनी बाईक से आटो के साथ-साथ जा रहा था, फरियादी रास्ते में कहीं नास्ता करने रूक गया, इतने में आटो चालक आटो में अन्य सवारियों को लेकर आगे चला गया, बाद फरियादी द्वारा आसपास तलाश करने पर उक्त आटो कहीं नहीं मिला, उक्त सूचना पर से थाना कोतवाली के माध्यम से पुलिस कण्ट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई जिस पर से प्रभारी पुलिस कण्ट्रोल रूम उनि. विजेन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम द्वारा उक्त घटना की सीसीटीव्ही फुटेज खंगाली तो फुटेज के माध्यम से उक्त आटो का नंबर मिला जिसकी मदद से उक्त आॅटो के चालक तक पहुंचकर फरियादी के सामान संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त फरियादी गलती से उक्त सामान आटो में रखकर भूल गया था, बाद मेंने इन्हे काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिले, बाद पुलिस के माध्यम से उक्त आटो चालक द्वारा थाना कोतवाली जाकर उक्त सामान फरियादी को सुपुर्द किया गया। इससे पूर्व भी सी.सी.टी.व्ही. कैमरे कई अपराधों में मददगार साबित हुए हैं एवं कई लोगों का गुम सामान उनको सुपुर्द किया गया है आज फिर शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे आमजन के लिए मददगार साबित हुए हैं।


उक्त कार्यवाही में उनि. विजेन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम आर. शम्भूदयाल कौरव, म.आर. ज्योति शर्मा, थाना कोतवाली से उनि. बलविंदर ढिल्लन, नरेश यादव, भूपेन्द्र यादव, शरद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ