Music

BRACKING

Loading...

महिला ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की , मायकेजन बोले-ससुराल में प्रताड़ित किया गया


 शिवपुरी-  जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिजौदा में पति व सास-ससुर द्वारा दिए जा रहे बांझ के तानों और दहेज की प्रताड़ना से तंग होकर बुधवार शाम को महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी की मौत की खबर लगते ही पिता भाई व रिश्तेदारों ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर जाम लगा दिया और ससुरालियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। स्वजनों द्वारा लगाए गए जाम के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए एसडीओपी निरंजन राजपूत द्वारा आसपास के थानों के पुलिस बल को मौके पर बुलवाया गया। थाने के सामने जाम लगाकर बैठे लोगों को समझाने के लिए एसडीओपी व थाना प्रभारी तिमेश छारी मौके पर पहुंचे और जाम खोलने की बात कही।

मृतका के पिता की शिकायत पर एसडीओपी ने पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ धारा 304 बी, 306 व 34 के तहत मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद मृतका के स्वजन शांत हुए और जाम खोल दिया।

ग्राम रिजौदा निवासी 26 वर्षीय मृतका रचना पत्नी भंवर सिंह धाकड़ ने बुधवार शाम को अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपुर्दगी में लेकर पंचनामा बनाया और शव को पीएम के लिए भिजवाया और गुरुवार को सुबह शव का पीएम कराकर ससुरालियों को सौंप दिया। मृतक का पति गुरुवार को सुबह जब शव को अपने गांव ले जा रहा था तभी मृतक के मायके पक्ष के लोगों ने भंवर सिंह को बीच रास्ते में ही रोक लिया और मृतका के शव के वापस लाकर पोहरी थाना के सामने जाम लगा दिया। जाम लगाने के दौरान मृतक के पिता, भाई व रिश्तेदारों ने ससुरालीजनों के खिलाफ बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज किए जाने की जाने की मांग की। गुस्साए मृतका के परिजन स्वजनों और रिश्तेदारों को देखकर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जाम खोलने के लिए समझाइस दी, परंतु गुस्साए स्वजनों ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद जाम खोलने की बात कही। थाना प्रभारी ने स्वजनों को आश्वासन दिया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद थाना प्रभारी ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपित पति भंवर सिंह धाकड़, ससुर गजराज सिंह धाकड़, सास राजकुमारी धाकड़ तथा ननद वर्षा धाकड़ व रानी धाकड़ के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया।

दहेज की प्रताड़ना और तानों से तंग थी मृतका

मृतका के पति रमेश धाकड़ निवासी नदौरा थाना बैराड़ ने बताया कि उसकी बेटी शादी साल 2012 में ग्राम रिजौदा निवासी भंवर सिंह पुत्र गजराज सिंह धाकड़ के साथ हुई थी। शादी के सात साल बाद बच्चा नहीं होने के कारण पति, सास, ससुर और ननद बेटी को बांझ के ताने मारते थे। इसके साथ ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित भी करते थे। सास-ससुर व ननद के तानों और प्रताड़ना से तंग होकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया है।

इनका कहना है

मृतका की खुदकुशी के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने सुबह थाने पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने समझाइश देकर हंगामे को शांत कराया और मृतका के पिता के कहने पर आरोपित पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ धारा 304बी, 306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

तिमेश छारी, थाना प्रभारी पोहरी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ