शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल की पहल पर पुलिस कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान हेतु सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था तथागत फाउंडेशन एवं जिला पुलिस बल शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस लाइन शिवपुरी में कल दिनांक 17.01.21 को बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा शिविर का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे पुलिस कम्युनिटी हॉल पुलिस लाइन में होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जोन ग्वालियर श्री अविनाश शर्मा रहेंगे , अध्यक्षता पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज ग्वालियर श्री सचिन अतुलकर करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि कलेक्टर शिवपुरी श्री अक्षय कुमार सिंह रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ