लाल दल अमरूवा कबड्डी प्रतियोगिता बोरसी प्रथम विजेता
सोमवार, जनवरी 18, 2021
(ग्राम पंचायत बोरसी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन)
बिर्रा-जय माँ भवानी गौटिन दाई की पावनधरा ग्राम पंचायत बोरसी में जय माँ भवानी गौटिन दाई सेना के तत्वावधान में तृतीय वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसमें दूर दूर से खिलाड़ी बन्धु एवं दर्शकों का आगमन हुआ ।
जिसमें बहुत सुंदर ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें अपने शानदार खेल दिखाते हुए लाल दल अमरूवा ने प्रथम विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं द्वितीय विजेता जय माँ गौटिन दाई सेना बोरसी,तृतीय विजेता 7 स्टार अकलसरा और चतुर्थ विजेता समिति बजरंग दल बोरसी बना।साथ ही बेस्ट डिफेंडर - योगेंद्र लाल दल अमरूवा,बेस्ट रेडर - मनहरण सिदार अकलसरा,बेस्ट आलराउंडर- बोरसी से जिसका प्रथम अमरूवा को पुरस्कार 10001 रु व शील्ड(सौजन्य-श्रीमती भारती धन्नू चन्द्रा सरपंच एवं मितेश चन्द्रा (हार्वेस्टर वाले)बोरसी द्वारा।द्वितीय पुरस्कार गौटिनदाई सेना बोरसी को 7001 रु व शील्ड(स्व श्रीमती राधा बाई पति बद्रीप्रसाद चन्द्रा भूतपूर्व सरपंच एवं समिति द्वारा),तृतीय पुरस्कार अकलसरा को 5001 रु व शील्ड(श्रीमती सोनकुँवर गोविंद आजाद उपसरपंच एवं समिति द्वारा),चतुर्थ पुरस्कार बोरसी को 3001 रुपये व शील्ड(श्री ओमकार चन्द्रा,सुखनन्दन खूंटे,पुनेश्वर आजाद (पुनु) छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा) प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में मान. केशव प्रसाद चन्द्रा (विधायक जैजैपुर), गगन जयपुरिया (जिला पंचायत सभापति),महेंद्र महिपाल जनपद सदस्य,आचार्य श्री जितेन्द्र तिवारी जी,विशिष्ट अतिथि श्रीमती भारती धन्नू चन्द्रा सरपंच श्रीमती सोनकुँवर गोविंद आजाद उपसरपंच,एकांश पटेल रिपोर्टर,श्री रोशन चन्द्रा ( जिला पंचायत प्रत्याशी),एवं समस्त पंचगण ग्राम पंचायत बोरसी एवं विशेष सहयोगी समस्त अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत बोरसी का योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन व कामेंट्री डॉ चंद्रा,संतोष कुमार चंद्रा, राकेश कुमार चंद्रा, मनोज चन्द्रा एवं श्रीमती राधाबद्री चन्द्रा परिवार बोरसी तथा आयोजक जय माँ भवानी गौटिन दाई सेना ग्राम पंचायत बोरसी थाना बिर्रा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ