Music

BRACKING

Loading...

Cm हेल्पलाइन 181 का निवारण ना करने पर निलंबित

लंबित शिकायत का समय पर निराकरण न करने पर पटवारी निलंबित


शिवपुरी,

 30 जनवरी 2021/ सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल अंतर्गत शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का समय सीमा में निराकरण न किए जाने पर हल्का क्रमांक 4 पटवारी श्री मुकेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।



अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अरविंद वाजपेयी ने तहसीलदार शिवपुरी के प्रतिवेदन के आधार पर हल्का क्रमांक-4 पटवारी श्री मुकेश चौधरी द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने से म.प्र.सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री चैधरी का मुख्यालय कार्यालय भू-अभिलेख, जिला शिवपुरी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ