Music

BRACKING

Loading...

निजी कारणों से युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, डायल-100 सेवा ने समयपर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया




शिवपुरी -  शिवपुरी के थाना पिछोर के अंतर्गत ग्राम कमलपुर में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन  कर लिया | दिनाँक 02.02.2021 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई  व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन  कर लिया है उसे अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना डायल-100 कण्ट्रोल रूम शिवपुरी को दी गई, डायल-100 कण्ट्रोल रूम शिवपुरी द्वारा तत्काल उक्त सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.-08 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक माखनलाल और पायलेट भानु कलावत ने मौके पर पहुँचकर पाया कि ग्राम कमलपुर निवासी नरेन्द्र लोधी ने निजी कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसकी सूचना परिजनों द्वारा डायल-100 सेवा को प्राप्त होने पर उसे डायल-100 स्टाफ द्वारा एफ.आर.व्ही. वाहन से परिजन के साथ ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर मे भर्ती करवाया गया जहाँ वह उपचाररत है। घटना की जाँच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ